जम्मू और कश्मीर

पुलिस ने पकड़ी गोवंश से भरी गाड़ी, चालक मौके से फरार

Admindelhi1
24 Nov 2026 2:43 PM IST
पुलिस ने पकड़ी गोवंश से भरी गाड़ी, चालक मौके से फरार
x
कश्मीर ले जाए जा रहे आठ गोवंश मुक्त, तस्कर की तलाश

डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ गोवंश को मुक्त कराया है। अस्सार थाना क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस ने एक टाटा वाहन जब्त किया, जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, अस्सार थाना पुलिस की टीम ने नियमित जांच के दौरान टाटा वाहन नंबर JK21F-3895 को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में आठ गोवंश पाए गए, जिन्हें बिना वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के डोडा से कश्मीर की ओर ले जाया जा रहा था।

पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने सभी आठ गोवंश को मुक्त कराते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Next Story