जम्मू और कश्मीर

दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2002 से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Teja
27 Oct 2021 1:20 PM GMT
दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2002 से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

वर्ष 2003 में कोर्ट ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया था

जनता से रिस्ता वेबडेसक | रियासी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2002 से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने माहौर तहसील के मियां खारियां से अब्दुल रशीद और मखना को गिरफ्तार किया।

उन पर 19 साल पहले रियासी जिले में एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी वर्ष 2002 से ही फरार चल रहे थे। वर्ष 2002 में उनके खिलाफ महिला का अपहरण कर उससे कई बार दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

वर्ष 2003 में कोर्ट ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दोनों के लगातार स्थान बदलने के कारण पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई। एसएसपी ने बताया कि छह महीने में 100 फरार आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।

Next Story