- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- पुलिस ने अंतर्राज्यीय...
जम्मू और कश्मीर
पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Admin4
19 April 2023 9:07 AM GMT

x
जम्मू। श्रीनगर में सदर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नकदी और लाखों रु पए के सोने के गहने बरामद किए गए। चोरों से 3 वाहन भी बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाने के क्षेत्राधिकार में हुई चोरी के मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह चार और तीन भाइयों का गिरोह है। बताया जा रहा है कि यह चोर सोने के गहने चुराने के बाद सुनारों को बेच देते थे। सुनारों को भी गिरफ्तार किया गया है। चोरों के कब्जे से पुलिस को 168 ग्राम सोने के गहने और 70,000 रुपए की नकदी बरामद की गई। यह चोर इलाकों में अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं,इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story