- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- भारी बारिश और भूस्खलन...
जम्मू और कश्मीर
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते रामबन में रोका अमरनाथ यात्रा के लिए निकला श्रद्धालुओं का जत्था
Tara Tandi
22 July 2023 4:51 PM IST

x
जम्मू कश्मीर के भगवती नगर आधार शिविर से बम बम भोले का जयकारा करते हुए 3,472 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र श्री अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ, लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अधिकारियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करते हुए भक्तों को रामबन में रोक दिया।
अधिकारियों ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहर और दलवास इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन होने की सूचना मिली है। यह कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोडऩे वाली एकमात्र सडक़ है।
Next Story





