- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- पेंशनरों और...
जम्मू और कश्मीर
पेंशनरों और कर्मचारियों को मिली राहत, EPFO ने दो जिलों में लगाए शिकायत निवारण शिविर
Admindelhi1
28 Nov 2026 4:03 PM IST

x
कठुआ-ऊधमपुर में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम, कर्मचारियों को मिली योजनाओं की जानकारी
जम्मू: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए कठुआ और ऊधमपुर में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम आयोजित किया। शुक्रवार को चिनाब टेक्सटाइल मिल्स, कठुआ और मिलिट्री कमांड अस्पताल, ऊधमपुर में लगाए गए शिविरों में PF, KYC, ई-नॉमिनेशन और पेंशन संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने पेंशनरों को आधार और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने में सहायता की। साथ ही विश्वास योजना 2026, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और चार श्रम संहिताओं के बारे में भी बताया गया। शिविरों में प्राप्त कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। EPFO अधिकारियों ने पात्र कर्मचारियों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने और नियमित अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Next Story





