जम्मू और कश्मीर

पीडीपी की अध्‍यक्ष महबूबा मुफ्ती का पार्टी नेताओं संग राजभवन के बाहर प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह

jantaserishta.com
21 Nov 2021 5:35 PM IST
पीडीपी की अध्‍यक्ष महबूबा मुफ्ती का पार्टी नेताओं संग राजभवन के बाहर प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह
x

Hyderpora Encounter: जम्‍मू कश्‍मीर में हैदरापोरा एनकाउंटर के बाद लगातार राजनैतिक उबाल जारी है, तमाम पार्टियां इस घटना पर विरोध जता रही हैं. पीडीपी (Jammu and Kashmir Peoples Democratic Party) की नेता महबूबा मुफ्ती इस एनकाउंटर को लेकर पहले भी सवाल उठा चुकी हैं.

आज वह अपने पार्टी नेताओं के साथ श्रीनगर में राजभवन के सामने विरोध पर उतरीं. वहीं उन्‍होंने कहा कि इस मामले में उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा (LG Manoj Sinha) माफी मांगें. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि आमिर की बॉडी परिजनों को सौंपी जाए. वही इस मामले में ठीक से जांच हो. महबूबा मुफ्ती को हैदरपोरा एनकाउंटर के बाद नजरबंद कर दिया गया था. वैसे इस इस मामले की जांच श्रीनगर के एडिशनल डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेट खुर्शीद अहमद शाह (Khurshid Ahmad Shah) कर रहे हैं. जो 15 दिन के अंदर इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट सौपेंगे.
हैदरपोरा में 15 नवंबर को एनकाउंटर में एक पाकिस्तानी आतंकी और उसके साथी को मारा दिया गया था. वहीं अल्ताफ भट और मुदस्सिर गुल नाम के दो और लोगों की भी मौत हुई थी. इस मामले में पुलिस ने बयान दिया था कि अल्ताफ और मुदस्सिर आतंकियों के मददगार थे वहीं उनके परिजनों ने कहा था कि वे निर्दोष थे और आम नागरिक थे. उनके परिजनों ने इस घटना को एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्‍या बताया था. इसके बाद इस मामले को लेकर ये सवाल उठने लगे थे. जब इस मामले में सवाल उठे तो 18 नवम्‍बर को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया और कहा हैदरपोरा एनकाउंटर मामले में उचित कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story