जम्मू और कश्मीर

Pauri Garhwal: समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानों का अल्टीमेटम

Admindelhi1
15 May 2026 10:37 AM IST
Pauri Garhwal: समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानों का अल्टीमेटम
x

पौड़ी गढ़वाल: प्रधान संगठन एकेश्वर की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मनरेगा और जीआर श्रमिकों की ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने जल्द ही समस्याओं को हल करने की मांग उठाई। कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष पंकज पोखरियाल ने कहा कि पंचायतों के खातों को स्थानीय स्तर के बैंकों में संचालित किया जाए या वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखा जाए। खातों में अनावश्यक परिवर्तन न किए जाए। उन्होंने ग्राम प्रधानों के लिए स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा की व्यवस्था लागू करने की मांग की। कहा कि पिछले 2 से 3 वर्षों से लंबित मनरेगा मटेरियल का भुगतान नहीं होने से ग्राम प्रधानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जल्द ही भुगतान करने की मांग की। प्रधानों ने कहा कि जो श्रमिक अस्थायी रूप से रोजगार के लिए गांव से बाहर हैं, उनके जॉब कार्ड निरस्त ना किए जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रधान संगठन उपाध्यक्ष प्रवेन्द्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Next Story