जम्मू और कश्मीर

कटड़ा बस हादसे में झुलसे यात्री, बचे अधिकाँश श्रद्धालु

Admin2
14 May 2022 4:28 AM GMT
कटड़ा बस हादसे में झुलसे यात्री, बचे अधिकाँश श्रद्धालु
x

प्रतीकात्मक तस्वीर 

समय पर हुई कार्रवाई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कटड़ा के कडमाल क्षेत्र में जैसे ही बस में आग लगी तो तुरंत स्थानीय लोग यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। इसके साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। समय पर हुई कार्रवाई से अधिकांश श्रद्धालु बच गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्रशासन की सहायता से तुरंत कटड़ा अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने घायलों के स्वजनों को भी संभाला और घायलों की हर संभव मदद की।

कटड़ा अस्पताल में उपचाराधीन जम्मू के बमियाल, नगरोटा निवासी राहुल ने बताया कि वह बस के दरवाजे के पास ही खड़े थे, तभी दरवाजे के पास अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। इससे वह और अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए।
नई दिल्ली के उत्तम नगर, विकास कुंज निवासी श्रद्धालु साधना पत्नी राजेश अपने नन्हे बच्चे को गोद में लिए कटड़ा अस्पताल परिसर में अपने पति को लेकर चिंतित थीं। साधना ने बताया कि वह मां वैष्णो देवी से अपने बच्चे की कुशलता व सुख-शांति की कामना करने आई थीं, परंतु अचानक इस दुखद घटना का शिकार होना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके पति भी बुरी तरह झुलस गए हैं, लेकिन माता की कृपा से खतरे से बाहर हैं।


Next Story