- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- पाकिस्तानी आतंकवादी की...
जम्मू और कश्मीर
पाकिस्तानी आतंकवादी की जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित एक सैन्य अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत
Ritisha Jaiswal
4 Sept 2022 8:19 PM IST

x
करीब एक पखवाड़ा पहले घुसपैठ की कोशिश करते समय गिरफ्तार किए गए एक पाकिस्तानी आतंकवादी की जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित एक सैन्य अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई
करीब एक पखवाड़ा पहले घुसपैठ की कोशिश करते समय गिरफ्तार किए गए एक पाकिस्तानी आतंकवादी की जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित एक सैन्य अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कोटली के सब्जकोट गांव के रहने वाले तबारक हुसैन (32) को 21 अगस्त को सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था। उसे छह साल में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया था।
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना के एजेंट हुसैन को भारतीय बलों की कार्रवाई में गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के दौरान जवानों ने उसका जीवन बचाने के लिए तीन यूनिट रक्तदान किया था। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हुसैन की दिल का दौरे पड़ने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा।
Next Story





