जम्मू और कश्मीर

पाकिस्तानी ड्रोन, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Admin4
17 July 2022 4:51 PM IST
पाकिस्तानी ड्रोन, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
x

सांबा के मंगू चक में ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप मच गया। देर रात ग्रामीणों ने पुलिस को इलाके में एक ड्रोन के आने खबर दी। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह से इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। सांबा में मंगू चक में एक बार फिर से ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आई है। ग्रामीणों ने ड्रोन देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उस क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि, बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि रविवार-शनिवार की रात क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की कोई घटना सामने नहीं आई है।

ड्रोन, घुसपैठ और तस्करी से बाज नहीं आ रहा पाक

आपको बता दें कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तान की नापाक हरकतों से सीमावर्ती लोगों को सरहद की शांति भंग होने का डर सताने लगा है। पिछले एक सप्ताह में सेना ने चक्कां दा बाग क्षेत्र से आतंकियों की घुसपैठ और बैट हमले की साजिश को नाकाम किया है।

इस दौरान भीषण गोलाबारी भी हुई, जिससे से लोग सहम गए। वहीं शुक्रवार रात को पाकिस्तानी महिला को चक्कां दा बाग क्षेत्र से घुसपैठ करते पकड़ लिया गया। इसके बाद अब कृष्णा घाटी सेक्टर के बलनोई क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में भेजा गया। इसको सेना के जवानों ने गोलीबारी करके खदेड़ दिया।

पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों से नियंत्रण रेखा पर चल रहे संघर्ष विराम पर भी असर पड़ने के आसार हैं। हाल ही में आतंकी घुसपैठ और बैट हमले को नाकाम करने के लिए गोलाबारी गई। इससे पूरे इलाके में लोगों को संघर्ष विराम उल्लंघन के दिनों की दहशत सताने लगी।

लोगों का कहना है कि अभी तो सेना की तरफ से हर प्रकार से संयम बरता जा रहा है, लेकिन इसी प्रकार पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतें बढ़ती रहीं तो नियंत्रण रेखा के हालात फिर से खराब हो जाएंगे।


Next Story