जम्मू और कश्मीर

जीएमसी के बाहर परिवार वालो ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए किया जोरदार हंगामा, काला रंग बता कर इलाज करने से किया मना

Ritisha Jaiswal
10 May 2022 2:45 PM IST
जीएमसी के बाहर परिवार वालो ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए किया जोरदार हंगामा,  काला रंग बता कर इलाज करने से किया मना
x
जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के बाहर मंगलवार को एक परिवार ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।

जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के बाहर मंगलवार को एक परिवार ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि उनके मरीज को काला रंग बता कर इलाज करने से मना कर दिया गया। परिवार के लोग नगरोटा से मरीज को लेकर जीएमसी में इलाज के लिए पहुंचे हैं।

परिजनों ने मरीज के साथ अस्पताल के बाहर अपना कड़ा रोष जताया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के दोषी अधिकारियों को निष्कासित किए जाने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पहले उन्हें बताया गया कि उनके मरीज को हार्ट अटैक आया है और फिर उनसे दस हजार रुपये भी लिए गए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उनका रंग काला है और उन्हे इलाज नहीं मिलेगा। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने परिवार से बातचीत कर रही है और उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।



Next Story