जम्मू और कश्मीर

14 दिन से ऑपरेशन जारी: पुंछ में आतंकियों की ही गोली से मारा गया जिया मुस्तफा, दोनों तरफ से जमकर हो रही गोलीबारी

jantaserishta.com
25 Oct 2021 10:12 AM IST
14 दिन से ऑपरेशन जारी: पुंछ में आतंकियों की ही गोली से मारा गया जिया मुस्तफा, दोनों तरफ से जमकर हो रही गोलीबारी
x

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों से आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गई है. दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हो रही है. पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. आतंकियों का बचना मुश्किल है. स्पेशल इनपुट मिला था कि आतंकी मेंढर इलाके में छिपे हुए थे.

बता दें कि पिछले 14 दिन से पुंछ में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है. कल (रविवार को) भी पुंछ में आतंकियों और सुरक्षाबलों का आमना-सामना हुआ था. आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की ज्वाइंट टीम पर फायरिंग की थी. जिसमें 3 जवान घायल हो गए थे. घायल जवानों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.
बता दें कि रविवार को सुरक्षाबलों की टीम लश्कर के आतंकी जिया मुस्तफा को लेकर मौके पर पहुंची थी. सुरक्षाबल आतंकी को घटनास्थल पर आतंकी ठिकानों की पहचान करने के लिए ले गए थे. लेकिन तभी अन्य आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 3 जवान घायल हो गए थे. हमले में आतंकी जिया मुस्तफा भी घायल हो गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story