जम्मू और कश्मीर

JK BREAKING: कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
11 Nov 2021 4:25 PM IST
JK BREAKING: कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ चल रही है. कुलगाम के चावलगाम इलाके में सेना ने आतंकवादियों को घेर लिया है. 1 आतंकवादी को सेना ने मार गिराया है. फिलहाल एनकाउंटर जारी है. एक ट्वीट में कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि कुलगाम जिले के चावलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल ने एक खोजी अभियान शुरू किया है. सुरक्षाबल इलाके में खोजबीन कर रहे थे. तभी अचानक आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया और सेना के एक्शन में एक आतंकवादी मारा गया.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story