जम्मू और कश्मीर

Nahan: नाहन में एबीवीपी का प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग

Admindelhi1
19 Aug 2026 9:31 AM IST
Nahan: नाहन में एबीवीपी का प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
x
नाहन में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन, अभाविप ने की छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग

नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि के विरोध में कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस में की गई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने परिसर में तालाबंदी कर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में तुरंत कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में अभाविप सिरमौर के संगठन मंत्री भागमल जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अभाविप सिरमौर के संगठन मंत्री भागमल ने कहा कि प्रदेश के हजारों विद्यार्थी सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। ऐसे में फीस बढ़ोतरी से उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि वापस होने तक अभाविप विद्यार्थियों की आवाज बुलंद करती रहेगी।अभाविप नाहन इकाई के उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्याएं उठाने का अवसर देते हैं। लंबे समय से चुनाव न होने से विद्यार्थियों की भागीदारी प्रभावित हो रही है।

अभाविप ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Next Story