- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- कुल्हाड़ी से काटकर...

x
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 66 वर्षीय एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी भैरव सिंह (31) को घटना के चार घंटे के भीतर गंडोह इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी सिंह ने शुक्रवार शाम गंडोह इलाके में रामकृष्ण नाम के एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा इस घटना में अंजू देवी (42) नाम की एक महिला भी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को जंगल से दबोच लिया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार से खुद को भी घायल कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना दो समूहों के बीच किसी पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हुई।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story