जम्मू और कश्मीर

मॉक ड्रिल अलर्ट: Jammu -Kashmir में बिजली कट और सायरन की तैयारी

Ashish verma
28 May 2025 8:34 PM IST
मॉक ड्रिल अलर्ट: Jammu -Kashmir में बिजली कट और सायरन की तैयारी
x
Jammu -Kashmir में बिजली कट

Rajouri.राजौरी। पाकिस्तान सीमा से सटे अन्य जिलों की तरह राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी। मॉक ड्रिल गुरुवार शाम 4 बजे की जाएगी जबकि रात 8 बजे के बाद ब्लैकआउट हो जाएगा। इस दौरान सायरन बजने लगेंगे और बिजली बंद हो जाएगी और लोग अपने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचेंगे।इससे पहले भी 7 मई को इसी तरह की मॉक ड्रिल की घोषणा की गई थी, लेकिन उससे पहले 6 मई की रात को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में बने आतंकी कैंपों पर हमला किया था।

अब फिर से मॉक ड्रिल की घोषणा की गई है, जिससे लोगों में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है।राजौरी और पुंछ में होगी मॉक ड्रिलजानकारी के मुताबिक राजौरी जिला और पुंछ जिला दोनों ही जिले एलओसी से सटे हुए हैं। इन दोनों जिलों में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों को बताया जाएगा कि आपदा के दौरान खुद को कैसे सुरक्षित रखें। कैसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें।


Next Story