- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Mendhar: 70 करोड़ के...
Mendhar: 70 करोड़ के विकास कार्यों पर अधिकारियों ने की समीक्षा

मेंढर: जल शक्ति, वन पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने सलवाह क्षेत्र का दौरा कर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राणा ने 90 लाख रुपये की लागत से सिटीजन एंड टाउन स्कीम के तहत तैयार नक्का सलवाह सड़क तथा 20 लाख रुपये की लागत से सीडीएफ के तहत निर्मित मिडिल स्कूल खोरबानी सलवाह के नए भवन का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने नक्का सलवाह-नार तरखाना सड़क के निर्माण की आधारशिला रखी जिस पर 2.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सलवाह में 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सब सेंटर भवन का भी शिलान्यास किया। पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंत्री ने पथनतीर, सलवाह घुटना और सलवाह जलापूर्ति योजनाओं की आधारशिला रखी। इन तीनों योजनाओं पर कुल करीब 8.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण, समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सलवाह में स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों से बातचीत कर सड़क, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।





