जम्मू और कश्मीर

जम्मू में चिट्टा तस्करी के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

Admindelhi1
2 Nov 2026 2:49 PM IST
जम्मू में चिट्टा तस्करी के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन
x
चिट्टा तस्करी से नाराज लोगों ने जम्मू में जताया विरोध

जम्मू: जम्मू में बढ़ते नशे के कारोबार और चिट्टे की वजह से युवाओं की लगातार हो रही मौतों को लेकर लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि चिट्टे का बढ़ता कारोबार युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है और कई परिवार इसकी वजह से अपने बच्चों को खो चुके हैं।

उन्होंने पुलिस और प्रशासन से नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और चिट्टे की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं का भविष्य बचाने के लिए नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है।

Next Story