- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू के जानीपुर में...
जम्मू के जानीपुर में निजी बैंक की शाखा में लगी भीषण आग

लोगों के अनुसार जानीपुर इलाके में बिजली गुल हो गई थी। करीब साढ़े दस बजे बिजली बहाल होने के साथ ही बैंक परिसर में एक जोरदार धमाका हुआ। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ और आग लग गई।
शहर के जानीपुर इलाके में जोरदार धमाके के बाद एक निजी बैंक की शाखा में आग लग गई। तेजी से फैली आग की लपटों ने बैंक परिसर को चपेट में ले लिया। आनन फानन तीन दमकल वाहनों ने पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। बैंक को भारी नुकसान की आशंका है, जिसका आकलन शुक्रवार को किया जाएगा।
घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जानीपुर इलाके में बिजली गुल हो गई थी। करीब साढ़े दस बजे बिजली बहाल होने के साथ ही बैंक परिसर में एक जोरदार धमाका हुआ। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ और आग लग गई।
उस समय में एटीएम का गार्ड ही मौजूद था, जिसने बाहर भागकर जान बचाई। आग की लपटें देखते ही देखतें फैल गईं। फायर एंड इमरजेंसी विभाग के अनुसार उन्हें 11.20 बजे सूचना मिली, जिसे देखते हुए दो दमकल वाहन रूपनगर और एक वाहन शहर से भेजा गया।
करीब दो घंटे तक दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान जारी रखा। दमकल कर्मियों को बैंक का शटर तोड़कर भीतर घुसना पड़ा। एटीएम, जनरेटर समेत बैंक का सामान जलकर राख हो गया है। आग फैलने से रोकी गई, जिससे आस पास की दुकानें भी जलने से बच गईं।





