जम्मू और कश्मीर

करवाचौथ से पहले सुहागिनों ने शुरू की जमकर खरीदारी

Admindelhi1
27 Oct 2026 12:30 PM IST
करवाचौथ से पहले सुहागिनों ने शुरू की जमकर खरीदारी
x
करवाचौथ की तैयारियों में जुटीं महिलाएं, बाजारों में बढ़ी भीड़

कठुआ: करवाचाैथ का त्योहार नजदीक आते ही कठुआ के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार की तैयारियों में जुटी महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद के साज-श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं। खासकर मनियारी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है।

दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानों को रंग-बिरंगे सामान से सजाया है। बाजारों में कांच की चूड़ियों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन की चूड़ियों की भी खूब मांग है। महिलाएं चूड़ियों, गजरे, सिंदूर और अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने हर वर्ग की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध करवाए हैं ताकि ग्राहकों को अपनी पसंद की चीजें खरीदने में परेशानी न हो। वहीं करवा चौथ पर मिठाइयों और फेनी की मांग को देखते हुए मिठाई विक्रेता भी तैयारियों में जुटे हैं। दुकानदारों के अनुसार गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फेनी और अन्य मिठाइयां मांग व ऑर्डर के अनुसार तैयार की जा रही हैं। उनका कहना है कि फेनी की ताजगी अधिक समय तक बनाए रखना जरूरी है इसलिए जरूरत के मुताबिक ही इसे तैयार किया जा रहा है। शाम होते ही बाजारों में चहल-पहल और बढ़ जाती है। महिलाएं और युवतियां अलग-अलग दुकानों पर पहुंचकर अपनी पसंद का सामान खरीद रही हैं। त्योहार से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक से दुकानदारों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

Next Story