- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू अग्निकांड पर...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू अग्निकांड पर मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला, जांच कमेटी बनाई
Admindelhi1
12 Nov 2026 2:26 PM IST

x
जम्मू अग्निकांड की जांच के लिए मनोज सिन्हा ने उठाया बड़ा कदम
जम्मू: जम्मू के नेहरू मार्केट वेयरहाउस में 8 नवंबर को लगी भीषण आग की घटना को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में जम्मू के आईजीपी तेजिंदर सिंह और डिवकॉम जम्मू विकास कुंडल को शामिल किया गया है। कमेटी को आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े सभी हालात की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि आग की घटना के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही या चूक हुई थी या नहीं। अगर जांच में कोई लापरवाही सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। उपराज्यपाल ने कमेटी को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
Next Story





