जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Rani Sahu
6 July 2023 12:20 PM GMT
श्रीनगर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
x
श्रीनगर (आईएएनएस)। पुलिस ने जम्मू-श्मीर के श्रीनगर शहर में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुपवाड़ा जिले के सोगाम इलाके के 46 वर्षीय मुहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। इकबाल वर्तमान में श्रीनगर के पंपोश कॉलोनी में रहता है।
शख्स पर 15 साल की लड़की से बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने कहा, कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू की गई है।
Next Story