- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- केंद्र की योजनाओं को...
केंद्र की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाएं : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष
![केंद्र की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाएं : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केंद्र की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाएं : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/22/1645125-234.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उधमपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा इस बैठक में विशेषतौर पर पिछले दिनों जखैनी इलाके में हुई रैली के दौरान पीएमओ में मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के समक्ष पार्टी में शामिल हुए विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक व राजनीतिक जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को हमारे कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर इसे 100 प्रतिशत तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में बैठकों द्वारा कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल बढ़ाया जा रहा है। जब कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल होगा तो सभी कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ अपनी-अपनी जानकारियां साझा करेंगे।
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)