जम्मू और कश्मीर

पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई

Kiran dewangan
27 Nov 2026 3:20 PM IST
पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई
x
जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार को पंजाब में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पठानकोट में उझ नदी के किनारे पहाड़ीपुर सीमा चौकी क्षेत्र में देर रात करीब दो बजे उस व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिये को, जो लगभग 20 साल का लग रहा था, चुनौती दी गई और रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की ओर बढ़ता रहा और बीएसएफ जवानों ने उसे गोली मार दी। जिस क्षेत्र में घटना घटी वह नदी तटीय क्षेत्र है और तकनीकी उपकरणों की सहायता से एक स्मार्ट बाड़ द्वारा संरक्षित है।
Next Story