जम्मू और कश्मीर

उपराज्यपाल ने प्रशासन और नागरिकों के बीच के संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर

Admin2
23 May 2022 6:35 AM GMT
उपराज्यपाल ने प्रशासन और नागरिकों के बीच के संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर
x
सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वालों को चेतना पुरस्कार 2022 से सम्मानित

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिल्ली में सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वालों को चेतना पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया। इनमें कश्मीर के बांडीपोरा की रहने वाली नाजिया हुरा भी शामिल है। उपराज्यपाल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनकी प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ और योग्य चेंजमेकर्स को सम्मानित करना एक सम्मान और सौभाग्य की बात हैरचनात्मक समाज कार्य के प्रति समर्पित यह सभी पुरुष और महिलाएं राष्ट्रीय विकास के असली नायक हैं। वे हमारे सामाजिक क्षेत्र की रीढ़ है और सही मायनों में दूसरों को विशेष रूप से युवा पीढ़ी को समाज की निस्वार्थ सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन और नागरिकों के बीच के संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, जनजातीय लोगों के कल्याण, बुजुर्गों और दिव्यांगों की देखभाल जैसे सामाजिक क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि निस्वार्थ सेवा हमारे भविष्य की कूंजी है। राष्ट्र निर्माण करते समय हमें यह सुनिश्चित बनाना है कि विकास लाभ समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से गरीब लोगों में समान रूप से वितरित किए जाएं।उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संगठनों और नागरिकों में प्रशासन के साथ मिलकर काम कर सभी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है। इससे सिस्टम में जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जा सकता है। उन्होंने चेंजमेकर्स को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज की सेवा में जुटे कई अज्ञात लोगों को आगे लाकर सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनाया है।
Next Story