जम्मू और कश्मीर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती में कथित धांधली के मामले को लेकर जांच के दिए आदेश

Ritisha Jaiswal
9 Jun 2022 1:48 PM IST
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती में कथित धांधली के मामले को लेकर जांच के दिए  आदेश
x
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती में कथित धांधली के मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती में कथित धांधली के मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।

क्या है मामला
जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 1200 पदों पर हुई भर्ती में धांधली के आरोप को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद पहले सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों ने रोष जताया। इसके बाद वे सड़कों पर भी उतरे।
अभ्यर्थियों का कहना है कि एसआई परीक्षा में जिन उम्मीदवारों के अंक 130 से 140 के बीच हैं, उनमें अधिकांश ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके अंक अन्य परीक्षाओं में 30 से 40 के बीच आए हैं। इसमें एक ही परिवार से दो-दो उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अंक भी काफी अधिक है।
कब हुई थी परीक्षा, कब आया रिजल्ट
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 27 मार्च को सब इंस्पेक्टर के 1200 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी, जिसका परिणाम चार जून को जारी किया गया है। रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट में कुछ अभ्यर्थियों को मिले अंक पर सवाल उठाए गए। उम्मीदवार इस मामले की जांच की मांग की थी।


Next Story