जम्मू और कश्मीर

देर रात एक वाहन गहरे खाई में गिरा, इसमें एक यात्री की मौत और छे घायल

Rounak Dey
13 Feb 2022 1:14 PM GMT
देर रात एक वाहन गहरे खाई में गिरा, इसमें एक यात्री की मौत और छे घायल
x

फाइल फोटो 

उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: रियासी जिले के कालीधर इलाके में शनिवार देर रात एक वाहन गहरे खाई में गिर गया। इसमें एक यात्री की मौत जबकि छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा देर रात हुआ जब कार सवार राजोरी जिले के सुरनकोट से जम्मू जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से सुरनकोट निवासी मोहम्मद जावेद का शव बरामद किया है।

पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घायलों में मोहम्मद हाफिज, वसीम अंजुम, मोहम्मद ताज, मोहम्मद आरिफ, जहीर अहमद और आमिर (19) को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया।
Next Story