- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- लश्कर का कमांडर...
लश्कर का कमांडर गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने की संयुक्त कार्रवाई

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बडगाम जिले (Budgam District) में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-I-Taiba) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की 02 आरआर, 62 आरआर की संयुक्त टीम ने पुष्कर में एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान पेठ जनिगाम निवासी हामिद नाथ (Hamid Nath) के रूप में की है. वह इस साल 26 फरवरी से ही सक्रिय था. अधिकारी ने कहा कि वह लश्कर कमांडर मोहम्मद युसूफ कांत्रो का करीबी सहयोगी था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





