- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू-रामबन हाईवे पर...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू-रामबन हाईवे पर भूस्खलन, मलबा गिरने से ट्रैफिक जाम
Saba Naaz
25 Jun 2025 7:38 PM IST

x
Jammu and Kashmir जम्मू कश्मीर : बुधवार रात से हो रही वर्षा के कारण ने रामबन जिला में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच-44) कई जगह पर भूस्खलन और मलबा गिरने से बाधित हुआ। मशीनों की मदद से सभी जगह पर मलबा, मिट्टी और पत्थरों को हटा कर तीन घंटों में हाईवे पर यातायात को फिर से बहाल किया गया।
तीन घंटों तक हाईवे पर वाहनों के रुकने से घंटों बाद भी जाम के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही। रामबन जिला में मौसम विभाग ने 47.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भारी वर्षा होने की वजह से कई जगहों मिहाड़, केला मोड़ और मारोग सहित आधा दर्जन स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी युक्त मलबा व पत्थर गिरने से सुबह 6:25 बजे हाईवे बंद हो गया।हाईवे बंद होते ही मशीनें व कर्मचारी मलबा हटाने में जुट गए।
पीसीआर के मुताबिक 2.50 मिनट पर सभी जगह से मलबा हटा कर हाईवे को सुबह 9.15 बजे खोल दिया गया। नाशरी से लेकर नवयुगा टनल के बीच जगह जगह पर रोके वाहनों को सबसे पहले निकाला गया। उसके बाद सामान्य ट्रैफिक को धीरे-धीरे छोड़ा गया। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की गई है कि मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
Tagsजम्मू-रामबनहाईवेभूस्खलनJammu-Ramban highway landslide जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





