जम्मू और कश्मीर

Kupwara: भूकंप के झटकों से दहशत में लोग

Admindelhi1
21 Aug 2025 6:09 PM IST
Kupwara: भूकंप के झटकों से दहशत में लोग
x

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार दोपहर रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इस भूकंप में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीें है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार दोपहर लगभग 1.40 बजे कुपवाड़ा में रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई सतह से 5 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप की कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरो, दूकानों तथा अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और काफी समय तक खुले में ही रहे। हालांकि इस भूकंप में किसी प्रकार के नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं है।

Next Story