जम्मू और कश्मीर

कुलगाम हमले का आतंकी लतीफ भट और उसके साथी का एनकाउंटर...सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया

jantaserishta.com
16 Nov 2026 2:09 PM IST
कुलगाम हमले का आतंकी लतीफ भट और उसके साथी का एनकाउंटर...सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया
x
CRPF पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट.
नई दिल्ली: कुलगाम आतंकी हमला मामले में बड़ा अपडेट आया है. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. लश्कर का वांछित आतंकी लतीफ बट इस मुठभेड़ में मारा गया है. 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का नाम सामने आ रहा था. आज इसे मुठभेड़ में मार गिराया गया है.
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लतीफ बट कुलगाम जिले के ख्रेवान चाडर (नई बस्ती) का रहने वाला है. वह पहले कॉलेज में पढ़ाई करता था, लेकिन बाद में उसने पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद वह स्थानीय स्तर पर बढ़ई का काम करता था. नवंबर 2025 में वह अचानक अपने घर से लापता हो गया था. करीब 19 नवंबर 2025 को उसके परिवार की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके बाद वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया.
पुलिस के मुताबिक, लतीफ बट लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है. इस आतंकी संगठन का नाम द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और कश्मीर रिवोल्यूशनरी आर्मी (KRA) जैसे संगठनों के साथ भी जुड़ता रहा है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लतीफ दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में अपनी गतिविधियां चला रहा है. बताया जाता है कि वह जुलाई 2026 में शोपियां में चलाए गए एक सुरक्षा अभियान के दौरान बचकर निकलने में कामयाब रहा था. उस समय उसके साथ जाकिर अहमद गनी भी संपर्क में था, जो जुलाई 2026 में शोपियां में एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया था.
आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल छह दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. सुरक्षाबलों ने प्रभावित गांवों के चारों ओर कड़ी घेराबंदी की. तलाशी के दौरान घरों, उनके आसपास बने दूसरे कमरों, बागों और घनी झाड़ियों तक की जांच की गई. संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाने और छिपे हुए ठिकानों या हथियारों के जखीरे की तलाश के लिए ड्रोन, खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टरों की मदद ली गई. 600 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story