- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kishtwar: भूकंप के...
जम्मू और कश्मीर
Kishtwar: भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले
Admindelhi1
8 May 2026 1:39 PM IST

x
किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार भूकंप आज सुबह 09:57:54 बजे आया। इसका केंद्र किश्तवाड़ क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का अक्षांश 33.289 उत्तर और देशांतर 76.739 पूर्व दर्ज किया गया।
फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
हल्की तीव्रता होने के कारण झटके कुछ ही इलाकों में महसूस किए गए। स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।
Tagsकिश्तवाड़भूकंपझटकोंलोग घरोंबाहरKishtwarearthquaketremorspeople outside their homesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





