- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Katra: मंदिर निर्माण...
जम्मू और कश्मीर
Katra: मंदिर निर्माण की शुरुआत, आज रखी गई पहली ईंट
Admindelhi1
18 Feb 2026 6:46 PM IST

x
कटरा: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया जब करीब 60 वर्ष पूर्व की गई परिकल्पना को साकार करने की दिशा में पहला ठोस कदम उठाया गया। बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण के लिए आज विधिवत रूप से पहली ईंट रखी गई।
मनोज सिन्हा जो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर की आधारशिला रखी। धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के साथ इस पावन कार्य की शुरुआत की गई।
यह भव्य मंदिर उसी पवित्र त्रिकुटा हिल्स की एक चोटी पर निर्मित होगा जिसके सामने माता वैष्णो देवी का पवित्र भवन स्थित है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर के निर्माण से न केवल आध्यात्मिक महत्व बढ़ेगा बल्कि तीर्थयात्रियों को एक नया दिव्य अनुभव भी प्राप्त होगा।
Tagsकटरामंदिर निर्माणशुरुआतपहली ईंटKatratemple constructionbeginningfirst brickजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





