जम्मू और कश्मीर

Katra: अटका आरती में सुरों की भक्ति, श्रद्धालु भाव-विभोर

Admindelhi1
21 March 2026 6:00 PM IST
Katra: अटका आरती में सुरों की भक्ति, श्रद्धालु भाव-विभोर
x

कटरा: नवरात्रों के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। आंकड़े बताते हैं कि पहले 2 नवरात्रों के दौरान 66, 142 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। वहीं खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हैलीकॉप्टर सेवा भी लगभग प्रभावित ही रही।

पंजीकरण कक्ष से मिले आंकड़ों के अनुसार पहले नवरात्रि पर 31,690 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। वैष्णो देवी भवन पर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन करवाने के लिए श्राइन बोर्ड प्रशासन की टीमें 24 घंटे कार्य कर रही हैं।

अटका आरती के दौरान विशेष गायन प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को कर रही हैं आकर्षित

नवरात्रों के उपलक्ष्य में वैष्णो देवी भवन पर होने वाली सुबह-शाम की अटका आरती में प्रसिद्ध गायकों द्वारा विशेष गायन प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं जो मां भगवती के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही हैं।

Next Story