जम्मू और कश्मीर

Kathua: नशा मुक्त पहल में युवाओं की सक्रिय भागीदारी

Admindelhi1
27 March 2026 4:07 AM IST
Kathua: नशा मुक्त पहल में युवाओं की सक्रिय भागीदारी
x

कठुआ: जिला प्रशासन कठुआ द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत जिले के सभी 19 ब्लॉकों में वॉलीबॉल मैचों का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजेश शर्मा के निर्देशन में सामाजिक कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखना है।

युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ द्वारा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में आयोजित इन मुकाबलों में 500 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्त रहने की शपथ ली। उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि प्रशासन गांव और पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को सकारात्मक मंच उपलब्ध करा रहा है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और नशे के खिलाफ मजबूत संदेश जाए। सभी जोनल फिजिकल एजुकेशन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया। इससे पहले अभियान के तहत सभी 19 ब्लॉकों में वॉलीबॉल पोल, नेट और बॉल भी उपलब्ध कराए गए थे।

Next Story