जम्मू और कश्मीर

Kathua: नशा विरोधी अभियान के तहत स्वयंसेवकों की घर-घर जागरूकता मुहिम

Admindelhi1
3 Jun 2026 3:31 PM IST
Kathua: नशा विरोधी अभियान के तहत स्वयंसेवकों की घर-घर जागरूकता मुहिम
x
स्वयंसेवकों ने लोगों को नशे के नुकसान बताए

कठुआ: नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने आसपास के गांवों में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ, नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूक किया।

अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं व अन्य नागरिकों को नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट व जागरूकता सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुपाली जसरोतिया के समन्वय में आयोजित हुआ। अंत में लोगों ने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

Next Story