- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- kathua: विहिप और बजरंग...
kathua: विहिप और बजरंग दल ने सीट बंटवारे पर जताया विरोध

कठुआ; जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस सीटों के आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने कठुआ में प्रदर्शन किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सीट आवंटन में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव किया गया है।
कठुआ के शहीदी चैक में प्रदर्शन कर रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस की 50 सीटों के लिए हुए आवंटन में 42 सीटें मुस्लिम छात्रों को मिली हैं, जबकि 7 सीटें हिंदू छात्रों को और 1 सीट सिख छात्र को मिली है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह आवंटन भेदभावपूर्ण है और हिंदू छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। विहिप और बजरंग दल ने कठुआ में प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि सीट आवंटन को रद्द कर दिया जाए और हिंदू छात्रों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा स्थापित इस मेडिकल कॉलेज में हिंदू छात्रों को प्राथमिकता देना उचित होगा।
वहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन बोर्ड के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। हिंदू संगठनों का कहना है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिए। इस मामले में न्याय और समानता की मांग की जा रही है।





