जम्मू और कश्मीर

Kathua: अंडर-17 खो-खो चैंपियन बना उधमपुर, निर्णायक दौर में डोडा पर जीत

Admindelhi1
10 Sept 2026 6:01 PM IST
Kathua: अंडर-17 खो-खो चैंपियन बना उधमपुर, निर्णायक दौर में डोडा पर जीत
x
उधमपुर की शानदार जीत, डोडा को हराकर हासिल की खो-खो ट्रॉफी

कठुआ: कठुआ के दयालाचक स्थित त्रिकुटा रिसॉर्ट में आयोजित संभाग स्तरीय अंडर-17 छात्रा खो-खो प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में उधमपुर ने डोडा को निर्णायक दौर में हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। निर्धारित समय में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में भी मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद निर्णायक दौर का सहारा लिया गया जिसमें उधमपुर ने बाजी मार ली।

पहले सेमीफाइनल में उधमपुर ने रामबन को एक पारी और 9 अंकों से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डोडा ने जम्मू को 4 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में जम्मू ने रामबन को एक अंक से हराकर कांस्य स्थान हासिल किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार ने विजेता उधमपुर और उपविजेता डोडा की टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

Next Story