जम्मू और कश्मीर

Kathua: JKAS अधिकारियों के तबादले से बदला प्रशासनिक ढांचा, 136 अफसरों को नई जिम्मेदारी

Admindelhi1
2 Sept 2026 10:29 AM IST
Kathua: JKAS अधिकारियों के तबादले से बदला प्रशासनिक ढांचा, 136 अफसरों को नई जिम्मेदारी
x
जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल तेज, 136 JKAS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

कठुआ: जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 136 जेकेएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सरकारी आदेश के तहत सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

आदेश के तहत कठुआ जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अखिल सदोत्रा जेकेएएस जो कठुआ में प्रोजेक्ट ऑफिसर वेतन रोजगार के पद पर तैनात थे का तबादला कर उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। गुलशन कुमार जेकेएएस को प्रोजेक्ट ऑफिसर वेतन-रोजगार एसीडी कठुआ के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा रमेश चंदर जेकेएएस जो खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे का तबादला कर उन्हें उप निदेशक जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ नियुक्त किया गया है। सरकार के आदेश में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों और जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार संबंधित सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से तत्काल प्रभाव से रिलीव माना जाएगा ताकि वे नई तैनाती पर कार्यभार संभाल सकें।

Next Story