- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: मानसिक शांति...
Kathua: मानसिक शांति और रिश्तों पर सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव

कठुआ: एनएसएस कैंप के छठे दिन जीडीसी महानपुर की एनएसएस इकाई द्वारा “मोबाइल व सोशल मीडिया एडिक्शन” विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संगीता सुदन के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुपाली जसरोतिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग और सोशल मीडिया की लत से होने वाले दुष्प्रभावों को सजीव रूप में दर्शाया। नाटक में मोबाइल और सोशल मीडिया के पहले और बाद के जीवन की तुलना करते हुए बताया गया कि कैसे यह लत मानसिक शांति, सामाजिक संबंधों और उत्पादकता को प्रभावित कर रही है। स्वयंसेवकों ने “डिस्कनेक्ट टू रिकनेक्ट” और “कनेक्टिविटी से पहले कनेक्शन” का संदेश देते हुए लोगों से स्क्रीन टाइम और वास्तविक जीवन के बीच संतुलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संगीता सुदन ने एनएसएस इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी। नुक्कड़ नाटक का मंचन सेमेस्टर चैथी की छात्रा स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के कई वरिष्ठ शिक्षक भी उपस्थित रहे।





