जम्मू और कश्मीर

Kathua: पुलिस शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल का रोमांच

Admindelhi1
2 Feb 2026 8:08 PM IST
Kathua: पुलिस शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल का रोमांच
x

कठुआ: 14वें पुलिस शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार 3 फरवरी को कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला हरियाणा क्रिकेट अकादमी और शिव क्रिकेट क्लब लुधियाना के बीच होगा।

इस अवसर पर आईजीपी जम्मू भीमसेन टूटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। फाइनल मैच को लेकर पुलिस प्रशासन और पुलिस शहीद वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 22 दिसंबर 2025 को हुआ था, जिसमें जम्मू-कश्मीर सहित बाहरी राज्यों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। लगभग 18 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के चलते फाइनल मैच में कुछ देरी हुई, क्योंकि जिला कठुआ का गणतंत्र दिवस समारोह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही आयोजित किया गया था। अब मंगलवार 3 फरवरी को फाइनल मुकाबले के साथ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का भव्य समापन किया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने जिले के खेल प्रेमियों से फाइनल मैच में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Next Story