जम्मू और कश्मीर

Kathua: मछुआरों के लिए सहारा, कठुआ में आइस बॉक्स वितरण

Admindelhi1
5 May 2026 12:10 PM IST
Kathua: मछुआरों के लिए सहारा, कठुआ में आइस बॉक्स वितरण
x

कठुआ: डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने सोमवार को डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर प्रतिस्पर्धात्मक कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र सुधार परियोजना के तहत 146 मछुआरों और मत्स्य पालकों को इंसुलेटेड आइस बॉक्स वितरित किए।

इस योजना के अंतर्गत जिले के बरनोटी, बिलावर, बनी, कठुआ और लोहाई मल्हार ब्लॉकों का चयन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 50 लीटर और 25 लीटर क्षमता वाले आइस बॉक्स मछुआरों को दिए गए, जबकि एक लाभार्थी को वेंडिंग कार्ट भी प्रदान किया गया। डीसी ने कहा कि इन आइस बॉक्स से मछली की गुणवत्ता और ताजगी बरकरार रहेगी, जिससे खराब होने की संभावना कम होगी और मछुआरों को बेहतर दाम मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहल मछुआरों की आय बढ़ाने और उनकी आजीविका को मजबूत करने में सहायक होगी। इस मौके पर आईएएस प्रोबेशनर निधि, एडी फिशरीज कठुआ पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

Next Story