- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: फुटबॉल लीग में...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: फुटबॉल लीग में संडे एफसी का शानदार प्रदर्शन
Admindelhi1
19 Sept 2026 10:44 AM IST

x
कठुआ फुटबॉल लीग में रोमांचक मुकाबले जारी
कठुआ: जिला प्रशासन कठुआ की ओर से नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित कठुआ फुटबॉल लीग-2026 में शुक्रवार को स्पोर्ट्स ग्राउंड जीडीसी कठुआ में संडे एफसी ने किक ऑफ जूनियर्स को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। संडे एफसी की ओर से अमित मल्होत्रा और सुशांत ने एक-एक गोल किया।
लीग चरण के मुकाबले पूरे होने के बाद किक ऑफ सीनियर्स, संडे एफसी, हीरानगर एफसी और फ्लोट एफसी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने के साथ अनुशासन, फिटनेस, टीम भावना और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।
Next Story





