जम्मू और कश्मीर

Kathua: कठुआ में खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Admindelhi1
6 May 2026 3:59 PM IST
Kathua: कठुआ में खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन
x

कठुआ: युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ द्वारा वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के तहत जिले के सभी 12 जोनों में इंटर-स्कूल जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के लड़के-लड़कियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती और शतरंज जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस दौरान जिले भर के करीब 3826 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। इसके साथ ही नशा मुक्त अभियान के तहत विभिन्न जोनों में शतरंज और साइक्लिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिनमें 297 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों का सफल आयोजन विभागीय अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और स्कूलों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Next Story