जम्मू और कश्मीर

Kathua: कठुआ में छापेमारी से सफलता

Admindelhi1
26 Feb 2026 5:16 PM IST
Kathua: कठुआ में छापेमारी से सफलता
x
"11 गोवंश को सुरक्षित किया गया"

कठुआ: गोवंश तस्कर आए दिन तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं जिसे कठुआ पुलिस विफल कर रही है। जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने लखनपुर अधिकार क्षेत्र के ट्रक टर्मिनल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 गोवंश को तस्करों से मुक्त कराया और एक ऑयल टैंकर को जब्त किया।

कठुआ पुलिस के अनुसार थाना लखनपुर की टीम ने एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज चैधरी के नेतृत्व में नाका जांच के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे संदिग्ध ऑयल टैंकर एनएल01एएफ-4854 को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में 11 गोवंश को बेरहमी से ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिन्हें तुरंत सुरक्षित छुड़ाया गया और टैंकर को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर संख्या 22/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गोवंश तस्करी जैसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या 09858034100 पर दें।

Next Story