जम्मू और कश्मीर

Kathua: नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा के दौरान सख्त कदमों पर जोर

Admindelhi1
18 Jun 2026 10:14 AM IST
Kathua: नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा के दौरान सख्त कदमों पर जोर
x

कठुआ: डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में युवाओं में जागरूकता बढ़ाने, सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने, हेल्पलाइन तंत्र के प्रभावी संचालन तथा नशे के शिकार लोगों की पहचान व पुनर्वास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। डीसी ने संबंधित विभागों को जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में नशे से जुड़े मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के लाभ रद्द करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा हुई। डीसी ने सभी हितधारकों से मिलकर कठुआ को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक में एसएसपी मोहित शर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story