जम्मू और कश्मीर

Kathua: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर एसएसपी कठुआ का संदेश, जिलेवासियों को शुभकामनाएं

Admindelhi1
26 Aug 2026 3:26 PM IST
Kathua: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर एसएसपी कठुआ का संदेश, जिलेवासियों को शुभकामनाएं
x
एसएसपी कठुआ ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई देकर शांति-सद्भाव का दिया संदेश

कठुआ: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा, आईपीएस ने जिला पुलिस कठुआ के सभी अधिकारियों एवं जवानों की ओर से जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिस शहीदों के परिवारों तथा सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को भी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई दी।

एसएसपी मोहिता शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व समाज में आपसी भाईचारे, एकता, सद्भाव और मिल-जुलकर रहने की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों के उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की कामना की।

Next Story