जम्मू और कश्मीर

Kathua: सोहली आईटीआई में विशेष जागरूकता कार्यक्रम

Admindelhi1
24 Feb 2026 6:03 PM IST
Kathua: सोहली आईटीआई में विशेष जागरूकता कार्यक्रम
x

कठुआ: केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के फील्ड ऑफिस कठुआ द्वारा वीबीजी राम जी अधिनियम 2025 और स्किल इंडिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरकारी आईटीआई बसोहली में एक दिवसीय समेकित जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली पंकज भगोत्रा (केएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि खंड विकास अधिकारी बसोहली राजेश कुमार (केएएस) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। एडीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए सीबीसी से दूरदराज क्षेत्रों में अभियान को और तेज करने का आग्रह किया। उन्होंने वीबीजी राम जी अधिनियम 2025 को ग्रामीण विकास और जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीण विकास विभाग के शौकत अली ने अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी वहीं कौशल विकास विभाग के लक्ष नय्यर ने स्किल इंडिया के तहत युवाओं को रोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। अमनदीप बाली ने युवाओं और विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सीबीसी प्रभारी राजेश शर्मा के स्वागत संबोधन से हुई जबकि अंत में अर्चना ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीण समुदाय को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

Next Story