जम्मू और कश्मीर

Kathua: लखनपुर-नगरी में तस्करी की साजिश नाकाम, दो ट्रकों से 26 गोवंश बरामद

Admindelhi1
19 Aug 2026 10:16 AM IST
Kathua: लखनपुर-नगरी में तस्करी की साजिश नाकाम, दो ट्रकों से 26 गोवंश बरामद
x
लखनपुर-नगरी में पुलिस की कार्रवाई, 26 गोवंश को तस्करी से बचाया

कठुआ: गोवंश तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए कठुआ पुलिस ने लखनपुर और नगरी में दो अलग-अलग कार्रवाई कर 26 गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रक जब्त किए।

एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा की देखरेख में पुलिस टीम ने लखनपुर थाना क्षेत्र के कीढ़ियां में नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे ट्रक नंबर पीबी10ईएच-1107 को रोककर तलाशी ली। वाहन से 15 गोवंश बरामद किए गए। इस मामले में थाना लखनपुर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं नगरी पुलिस चौकी की टीम ने सैदपुर नगरी में नाके के दौरान ट्रक नंबर जेके02बीएम-8155 को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को कुछ दूरी पर रोककर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 11 गोवंश बरामद हुए। इस संबंध में थाना कठुआ में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

कठुआ पुलिस ने कहा कि गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना 112 अथवा 09858034100 पर देने की अपील की है और पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

Next Story