जम्मू और कश्मीर

Kathua: कठुआ में सुरक्षा इंतजामों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Admindelhi1
26 Jun 2026 2:56 PM IST
Kathua: कठुआ में सुरक्षा इंतजामों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण
x
यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने पर प्रशासन का फोकस

कठुआ: आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस ने यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस व सीएपीएफ जवानों की ड्यूटी, उपलब्ध नफरी तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

एसएसपी ने अधिकारियों व जवानों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, सतर्कता और बेहतर समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने लखनपुर स्थित रिसेप्शन सेंटर और मोगा लंगर स्थल का भी निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े इंतजाम परखें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, सीएपीएफ और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों जैसे एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे और सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है जिससे किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके। एसएसपी ने कहा कि पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियां मिलकर यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Next Story